बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Advance Bookings: रणबीर कपूर की 'एनिमल' को पछाड़ नया इतिहास रचेगी रणवीर सिंह की फिल्म, बिक गए इतने टिकट्स

Dhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन बेताब हैं। दुनिया में यह मूवी जबरदस्त एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। आने वाले दिनों में यह रणबीर कपूर की 'एनिमल' के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar 2 Advance Bookings: पूरा भारत इस समय रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार कर रहा है। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पांस के बाद से ही दर्शकों ने 'धुरंधर 2' की टिकट्स बुक करनी शुरू कर दी हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए हमजा उर्फ जसप्रीत सिंह रंगी के सफर को दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग से धाकड़ कमाई कर रही है। प्रीमियर शो शुरू होने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है लेकिन फिल्म की भारत और विदेशों में भारी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' नार्थ अमेरिका में 20 लाख डॉलर का आंकड़ा पार सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह मूवी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेगी।

'एनिमल' के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' ने नार्थ अमेरिका में पहले दिन ही एडवांस बुकिंग से 10 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। वेंकी बॉक्स ऑफिस के अनुसार अमेरिका और कनाडा में फिल्म की ओपनिंग वीकेंड एडवांस बिक्री अब 20 लाख डॉलर के करीब पहुंच रही है। आने वाले दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग ले सकती है। अगर ऐसा होता है तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' आने वाले दिनों में रणबीर कपूर की 'एनिमल' के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। सैक्निल्क के अनुमानों के अनुसार रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग टिकट्स 1.2 मिलियन डॉलर तक बिकी थीं। (यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा, मेकर्स ने डील की फाइनल)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग लेकर हर रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है। इस मूवी में संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन को अहम रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article