बॉक्स ऑफिस

'Dhurandhar 2' BO collection: 1500 करोड़ी होने से इंच भर दूर है रणवीर सिंह की फिल्म, देखें आंकड़े

‘Dhurandhar The Revenge’ box office collection day 15: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और संजय दत्त की स्पाई थ्रिलर बेस्ड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब यह मूवी 1500 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है।

Image

Ranveer Singh's Dhurandhar The Revenge

Dhurandhar The Revenge’ box office collection day 15: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज होने से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन धांसू कमाई कर नए-नए रिकार्ड्स कायम कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये और ग्लोबल मार्किट में 1500 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1490 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर निर्माताओं की झोली रुपयों से भर दी है। तो चलिए फिल्म के टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: चौधरी असलम की पत्नी हुईं संजय दत्त की परफॉर्मेंस की कायल, बोलीं 'एक बार तो लगा कि...')

1500 करोड़ी होने से एक कदम दूर है 'धुरंधर 2'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार 2 अप्रैल यानी 15वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 937.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड लेवल पर यह फिल्म 1,492.17 रुपये जुटाने में सफल रही है। अपने तीसरे वीकेंड में यह फिल्म 1500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल)

Ranveer singh

Ranveer singh

दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही 'धुरंधर 2'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में मेकर्स ने रणवीर सिंह के किरदार का किरदार का खुलासा किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह को जसकिरत सिंह रंगी/हमजा अली मजारी के किरदार में देखा जा रहा है। फिल्म में राकेश बेदी जमील जमाली का किरदार निभा रहे हैं, जो सभी को पसंद आ रहा है। संजय दत्त SP चौधरी के रूप में और अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रूप में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में आर माधवन और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार मौजूद हैं। रिलीज के दिन से लेकर अब तक यह मूवी दर्शकों क इम्प्रेस करने में सफल रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article