बॉलीवुड

Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल

Ramayana Teaser: आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के खास मौके पर निर्माताओं ने रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर का लुक देखने को मिला लेकिन 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में कहीं भी रामभक्त हनुमान की झलक देखने को नहीं मिली।

Image

Pic Credit: X

Ramayana Teaser: साल 2026 में 2 अप्रैल के दिन पूरे भारत में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अब मेकर्स ने फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' की पहली झलक साझा कर दी है। इस पौराणिक ड्रामा में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यश को लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। भगवान राम के लुक में रणबीर कपूर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 'रामायण' का टीजर देखकर फैन्स के अंदर थोड़ी निराशा जरूर देखी गई। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि भगवान राम की यह झलक मर्यादा पुरुषोत्तम के सबसे बड़े भक्त, हनुमान के जन्मोत्सव पर जारी की गई लेकिन फिल्म के टीजर में रामभक्त हनुमान का लुक देखने को नहीं मिला। तो चलिए जानते हैं ऐसा करने के पीछे क्या कारण रहा है।

जानिए क्यों 'रामायण' के टीजर में नहीं दिखी हनुमान की झलक?

सनी देओल 90 के दशक से लेकर आज भी फिल्मी दुनिया में खूब एक्टिव हैं। 68 साल की उम्र में भी सनी पाजी बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में बता रहे हैं कि उन्होंने अभी तक 'रामायण' में अपने हिस्सों की शूटिंग शुरू नहीं की है। बताया जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग में सनी देओल को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलेगा। (इसे भी पढ़ें: Chhaava 2: संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज का रोल निभाएंगे विक्की कौशल, हिल उठेगा बॉक्स ऑफिस)

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

पहले पार्ट में मेकर्स ने भगवान राम के अयोध्या में बिताए सालों और उनके एक महान योद्धा और राजा बनने की कहानी पर केंद्रित होगा। कहा जा रहा है कि इस अप्रैल से सनी देओल फिल्म 'रामायण' में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने पहले भाग के लिए अपने 15 मिनट के कैमियो की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। फैन्स को इस टीजर में अब सनी देओल की झलक की कमी खल रही है। (इसे भी पढ़ें: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: शाहिद कपूर-कृति सेनॉन की जोड़ी को टक्कर देगी ये हसीना, मेकर्स ने कराई एंट्री?)

इस दिन रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस मूवी पटकथा लेखक श्रीधर राघवन हैं। इस मूवी में आपको ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान का म्यूजिक सुनने को मिलेगा। फिल्म में माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा रही हैं जबकि लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे को देखा जाएगा। 'रामायण' का पहला साल 2026 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article