बॉलीवुड

Dhurandhar: चौधरी असलम की पत्नी हुईं संजय दत्त की परफॉर्मेंस की कायल, बोलीं 'एक बार तो लगा कि...'

Aslam's wife on Sanjay Dutt in Dhurandhar: 'धुरंधर' मूवी में संजय दत्त ने पाकिस्तानी कॉप चौधरी असलम का रोल प्ले किया है। इस मूवी में संजय दत्त की परफॉर्मेंस को देखने के बाद असलम की पत्नी ने भी अभिनेता की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक पल तो लगा कि वो असलम ही हैं।

Image

Aslam's wife on Sanjay Dutt in Dhurandhar

Aslam's wife on Sanjay Dutt in Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त ने पाकिस्तानी कॉप चौधरी असलम की भूमिका निभाई। इस मूवी में संजय दत्त के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉलीवुड सेलेब्स और फैन्स के बाद अब चौधरी असलम की पत्नी नौरीन भी 'धुरंधर' में संजय दत्त की अदाकारी को देख कायल हो गईं। नौरीन ने कहा कि 'धुरंधर' का एक सीन उन्हें बेहद असली लगा, मानो जैसे वो सच में बड़े परदे पर अपने पति को देख रही हैं। तो चलिए देखते हैं नौरीन ने संजय दत्त की तारीफ करते हुए और क्या-क्या है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल)

संजय दत्त की नौरीन ने की तारीफ

आजतक रेडियो से बात करते हुए नौरीन ने कहा, 'जब वह कार के पास खड़े होकर अपनी नजर ऊपर करते है तो वो संजय दत्त नहीं ऐसा लग रहा था कि वो उनके पति हैं। इस मूवी के लिए संजय दत्त एकदम परफेक्ट हैं।' एक सीन क याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक सीन में वोअसल में संजय दत्त को चौधरी असलम समझ बैठी थीं।' उन्होंने यह भी बताया कि चौधरी असलम ने अपने जीवनकाल में अक्सर कहा था कि एक दिन उन पर जरूर कोई फिल्म बनेगी। (इसे भी पढ़ें: 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को अजय देवगन ने चुटकियों में किया था रिजेक्ट, अब होता है पछतावा)

Pakistani cop Aslam.

Pakistani cop Aslam.

'धुरंधर' ने किया था धांसू कलेक्शन

बीते साल 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। इस मूवी में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और रणवीर सिंह सहित कई कलाकारों ने अलग-अलग भूमिका निभाई है। इस मूवी का दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रहा है। फिल्म 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article