बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office: बुलेट ट्रेन बनी हुई है रणवीर सिंह की फिल्म, 35 दिनों में की 1200 करोड़ से ज्यादा कमाई

Dhurandhar Box Office Day 35: आदित्य धर और रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' इस समय बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन बनी हुई है। हर गुजरते दिन के साथ यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। 35 दिनों में रणवीर सिंह की यह मूवी 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है।

Dhurandhar Box Office

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar Box Office Day 35: बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज दर्शकों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर को लोगों की बड़ी भीड़ अभी भी सिनेमाघरों में देखने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज हुए 'धुरंधर' को 5 हफ्ते हो गए हैं। कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर रही है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देशभर में मजबूती से टिकी हुई है। इस मूवी की दिलचस्प कहानी, दमदार अभिनय और बेहतरीन म्यूजिक की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। आइए देखते हैं 35 दिनों में 'धुरंधर' ने कितने रुपये का बिजनेस किया है।

1200 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ 'धुरंधर' का कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रहा है। फिल्म के शुरुआती अनुमानों के अनुसार 'धुरंधर' ने 35वें दिन लगभग 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का नेट कलेक्शन 790.25 करोड़ रुपये हो गया है। दुनिया भर में यह फिल्म 1,228 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। यह मूवी रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

रणवीर सिंह के अलावा फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में राकेश बेदी की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई है। अक्षय खन्ना भी लाइमलाइट लूटने में सफल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स के 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस एसएस राजामौली की 'आरआरआर' को भी मात दे दी है।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article