'द राजा साब' नहीं बन पाई प्रभास के करियर की बेस्ट ओपनर, 'सलार'-'साहो' से भी रह गई पीछे

Prabhas’ top openers Movies: प्रभास की हॉरर कॉमेडी बेस्ड मूवी 'द राजा साब' को मेकर्स ने 9 जनवरी के दिन रिलीज कर दिया है। 'द राजा साब' प्रभास के करियर की बेस्ट ओपनर नहीं बन पाई है। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 9 2026, 12:26 IST
ये हैं प्रभास की बेस्ट ओपनर्स...Image Credit : IMDb01 / 07

ये हैं प्रभास की बेस्ट ओपनर्स...

Prabhas’ top openers Movies: साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म 'द राजा साब' दुनिया भर के सिनेमाघरों में आज यानी 9 जनवरी को रिलीज कर दी गई है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 55 से 60 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि 'द राजा साब' प्रभास के करियर की टॉप ओपनर बनने से चूक गई है। आइए प्रभास की टॉप ओपनर्स पर डालें एक नजर...

'बाहुबली 2'Image Credit : IMDb02 / 07

'बाहुबली 2'

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' में प्रभास ने लीड रोल निभाया था। यह प्रभास के करियर की नंबर 1 ओपनर है। फिल्म ने पहले दिन 121 करोड़ रुपये कमाए थे।

'कल्कि 2898 एडी'Image Credit : IMDb03 / 07

'कल्कि 2898 एडी'

प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 95.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

'सलार'Image Credit : IMDb04 / 07

'सलार'

प्रभास स्टारर 'सलार' भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस मूवी ने 90.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन ओपनिंग डे पर किया था।

'साहो'Image Credit : IMDb05 / 07

'साहो'

'साहो' मूवी भले ही फ्लॉप रही थी लेकिन इस मूवी ने पहले दिन 89 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह प्रभास की चौथी हाईएस्ट ओपनर है।

'आदिपुरुष'Image Credit : IMDb06 / 07

'आदिपुरुष'

प्रभास ने फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

'द राजा साब'Image Credit : IMDb07 / 07

'द राजा साब'

प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' अगर पहले दिन 55 से 60 करोड़ रुपये का बिजनेस करती है तो यह इस लिस्ट में छठे स्थान पर रहने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!