बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection: नए साल में भी कायम है 'धुरंधर' का जलवा, 27वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 1, 2026, 10:09 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एक्शन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने साल 2025 में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनए। अब 2026 में भी रणवीर सिंह की इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 27 दिन हो गए है, जिसके बाद इस मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई करती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

धुरंधर ने 27वें दिन की इतनी कमाई

एक्टर रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई की वजह से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो गए है लेकिन अब भी मूवी का जलवा बरकरार है। फिल्म ने 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 27वें बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 722.75 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म धुरंधर की कमाई की इन आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। फिल्म की कमाई को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। आपको बताते चले कि फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी है, जिसमें बदलाव देखने को मिलने वाला है।

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। फिल्म धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। साथ ही साथ 'धुरंधर' बॉलीवुड की अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी भी है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई के आंकडों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article