Dhurandhar Box Office Collection Day 36: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह की फिल्म 750 करोड़ी होने के बाद अब 800 करोड़ी होने की तरफ बढ़ रही है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्न की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 36 दिन हो गए हैं, अब मूवी की कमाई की नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म ने 36वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें: The Raja Saab ने 35वें दिन तोड़ा Dhurandhar का घमंड
धुरंधर की कमाई में आई गिरावट
एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 36 दिन पूरे हो गए है, लेकिन अब भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म धुरंधर की कमाई में 36वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर 36वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये कमाए है, तो वहीं फिल्म का 35वें दिन का कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये रहा था। इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म की कुल कमाई अब 793.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।
इस फिल्म से होगी 'धुरंधर 2' की टक्कर
आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ इसी साल यानी 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) से होने वाली है। दोनों ही फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
