The Raja Saab VS Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के नए बादशाह बनकर उभरे हैं क्योंकि उनकी नई फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हो चुकी है और अब भी सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ रही है। हालांकि 35वें दिन धुरंधर का विजय रथ रुक गया है क्योंकि 9 जनवरी के दिन प्रभास की नई फिल्म द राजा साब सिनेमाघरों में कदम रख चुकी है। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो द राजा साब ने ओपनिंग-डे पर ही धुरंधर को चुनौती देते हुए NO.1 मॉर्निंग मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी! प्रभास और संजय दत्त की एक्टिंग ने रखी लाज)
द राजा साब ने दी धुरंधर को मात
अगर ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म द राजा साब ने 10 बजे तक धुरंधर से ज्यादा ऑडियंस आकर्षित की है और रणवीर सिंह की मूवी से ज्यादा टिकिट्स बेची हैं। अब तक द राजा साब ने अपने खाते में 6 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं जबकि धुरंधर की कमाई इसके आसपास भी नहीं है। माना जा रहा है कि अब धुरंधर की रफ्तार रुकती जाएगी और आने वाले दिनों में द राजा साब का जलवा बढ़ता दिखेगा। (इसे भी पढ़ें: भूल भुलैया की कॉपी है द राजा साब? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी)
बम्पर ओपनिंग लेने के लिए तैयार है द राजा साब
प्रभास की हालिया रिलीज द राजा साब को ठीक-ठाक रिव्यूज मिले हैं, जिनके दम पर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म द राजा साब को मेकर्स ने कई सारी भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज किया है, जिसके दम पर इसकी पहले दिन की कमाई 60 करोड़ रुपये के ऊपर रहने की उम्मीद है। प्रभास भारतीय सिनेमा के बाहुबली स्टार हैं जिनकी मूवी से पहले दिन इसी तरह की कमाई की उम्मीद रहती है।
