बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection: न्यू ईयर डे पर 'धुरंधर' की कमाई में आया बंपर उछाल, 28वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 2, 2026, 06:05 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 28: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 28 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म धुरंधर का जलवा 28वें दिन भी देखने को मिला। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 28वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 28: संजय दत्त (Sanjay Dutt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। हाल ही में फिल्म ने भारत में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। रिलीज को 28 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं आई। चौथे हफ्ते में भी दर्शक थिएटर्स की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। रणवीर का दमदार रोल और फिल्म की ग्रिपिंग स्टोरी फैंस को पसंद आ रही है।

'धुरंधर' की कमाई में आया उछाल

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है, इसकी वजह मूवी की कमाई के नए आंकड़े है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 28 दिन हो गए है, जिसके बाद फिल्म की कमाई की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 28वें दिन (न्यू ईयर डे) फिल्म ने करीब 15.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे फिल्म की कुल भारत नेट कलेक्शन 739 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। न्यू ईयर की छुट्टी की वजह से ऑक्यूपेंसी अच्छी रही और कई जगह हाउसफुल शो हुए। फिल्म ने चौथे गुरुवार को भी डबल डिजिट कलेक्शन किया, जो किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए बड़ा रिकॉर्ड है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ के पार हो चुका है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी। लेकिन आपको बता दें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई के 28वें दिन के आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं, जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), अक्षय खन्ना, आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त भी अहम रोल में हैं। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के नए आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article