Dhurandhar Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की धांसू फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा था। रणवीर सिंह की ये फिल्म एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म धुरंधर ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं, लेकिन मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने 23वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' का 22वें दिन रहा इतना कलेक्शन
'धुरंधर' ने 23वें दिन किया इतना कलेक्शन
रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 23 दिन हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 23वें बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 668 करोड़ रुपये हो गई है। फि ल्म की कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बताते चले कि रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।
'धुरंधर' ने बनाया ये रिकॉर्ड
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने अभी हाल ही में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म धुरंधर अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड मूवी बन गई है। फिल्म धुरंधर की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
