बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'धुरंधर', अब तक किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 27, 2025, 09:00 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 22: संजय दत्त (Sanjay Dutt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 22 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म धुरंधर ने 22वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है, साथ ही साथ...

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की धांसू एक्शन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, जिसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'धुरंधर' ने बनाया एक और रिकॉर्ड

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 22 दिन हो गए हैं लेकिन अब भी ये मूवी जमकर कमाई कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी के साथ फिल्म की कुल कमाई 648.50 करोड़ रुपये हो गई है और इसी के साथ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' अब तक की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म जवान के नाम था। फिल्म धुरंधर की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं, जिसमें बदलाव देखने को मिलेगा।

फिल्म में इन स्टार्स ने मचाया धमाल

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त भी लीड रोल में है। फिल्म धुरंधर की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article