बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'धुरंधर', 21वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 26, 2025, 05:39 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 21: संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 21 दिन हो गए है, लेकिन फिल्म का जलवा भी कायम है।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म ओपनिंग डे से जमकर कमाई करती नजर आ रही है। अब रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं लेकिन अब भी इस मूवी का जलवा बरकरार है। फिल्म धुरंधर ने 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

21वें दिन 'धुरंधर' ने मचाया धमाल

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन भी धमाल मचा दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस फिल्म की नए आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना, संजय दत्त और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कमाई 633.50 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह की धुरंधर के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी है जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

बनी बॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्म

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अभी हाल ही में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया, अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब तक की बॉलीवुड इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त भी अहम रोल में हैं। फिल्म धुरंधर की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article