बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: 'धुरंधर' ने पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 25, 2025, 07:23 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म धुंरधर ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुंरधर ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ने 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। तो चलिए देखते हैं फिल्म धुंरधर की कमाई के नए आंकड़े कैसे हैं।

20वें दिन धुरंधर ने मचाया धमाल

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 20 दिन हो गए हैं। लेकिन इसके बाद भी फिल्म का जलवा अभी भी बरकरार है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 607.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इसी के साथ फेिल्म धुंरधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के आंकड़ो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article