Tamannaah Bhatia in Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह के ये फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कलेक्शन के साथ-साथ स्टोरी को लेकर भी खूब बात हो रही है। इन सब के बीच फिल्म धुरंधर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) भी नजर आने वाली हैं। इस खबर ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं उनका रोल क्या होने वाला था और वो फिल्म से बाहर क्यों हुईं।
तमन्ना भाटिया हो गई थी बाहर
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म धुरंधर है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में पहले तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली थी, लेकिन बाद में वो बाहर हो गई हैं। इसका खुलासा विजय गांगुली (Vijay Ganguly) ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। विजय गांगुली ने Filmy Gyan से बातचीत के दौरान कहा कि 'दो लड़कियों के रोल के लिए कई ऑप्शन और ऑडिशन पर विचार किया गया था।' जब उनसे पूछा गया कि क्या तमन्ना भाटिया का नाम आया था, तो विजय ने कहा, 'मेरे दिमाग में तो वो ही थीं। मैंने उनका नाम सुझाया था, लेकिन आदित्य सर बहुत साफ थे कि उन्हें कोई आइटम सॉन्ग नहीं चाहिए, जो कहानी से बाहर की चीज लगे। अगर सिर्फ एक लड़की होती, तो ध्यान कहानी से हटकर उस पर चला जाता। इसलिए दो लड़कियां रखी गईं, एक नहीं। वो नहीं चाहते थे कि ध्यान सिर्फ एक व्यक्ति पर जाए। अगर तमन्ना होतीं, तो सब कुछ उनके बारे में हो जाता और कहानी पीछे रह जाती।' विजय ने आगे बताया कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के वेडिंग रिसेप्शन सीन बहुत महत्वपूर्ण था और उसमें डांस नंबर के अलावा भी बहुत कुछ हो रहा था। आदित्य सर नहीं चाहते थे कि कहानी से कुछ मिनटों के लिए भी ध्यान हटे। इसलिए ‘शरारत’ गाने को बस 'कट-टू सॉन्ग' की तरह ट्रीट किया गया।
500 करोड़ी हुई 'धुरंधर'
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने अभी हाल ही में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।
