Dhurandhar Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' की ताबड़तोड़ कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर असल मायनों में धुरंधर साबित हो रही है। फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 16वें दिन में कदम रखते ही कई सुपरहिट फिल्मों का तो रिकॉर्ड तोड़ा ही। साथ ही 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। खास बात तो यह है कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी 'धुरंधर' की कमाई बेहद शानदार हो रही है।
रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 16वें दिन 500 करोड़ रुपये की बाउंडरी के बाहर अपनी बॉल पहुंचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने तीसरे शनिवार को 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का ये कलेक्शन 16वें दिन हुआ है, जबकि कई मूवीज ओपनिंग पर भी ये कलेक्शन पाने से चूक जाती हैं। ऐसे में 'धुरंधर' की कुल कमाई 516.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि ये 'धुरंधर' के 16वें दिन के कलेक्शन का अर्ली एस्टिमेट है और इसका आधिकारिक कलेक्शन आना अभी बाकी है।
वैश्विक स्तर पर भी चला 'धुरंधर' का जादू
रणवीर सिंह की "धुरंधर' (Dhurandhar) का जादू वैश्विक स्तर पर भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन ही फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ रुपये पार कर चुका था। साथ ही मूवी को लेकर अनुमान लग रहे थे कि अगर यूं ही इसका जादू चलता रहा तो 'धुरंधर' जल्द ही वर्ल्डवाइड पीके का रिकॉर्ड तोड़ देगी। बता दें कि "अवतार: फायर एंड एश' की रिलीज के बाद भी 'धुरंधर' की धांसू कमाई यूं ही जारी है। वहीं रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' की कहानी की बात करें तो ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी से जुड़े गैंगवॉर से भी प्रेरित है।
