बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: 500 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अक्षय-रणवीर की 'धुरंधर', देखें टोटल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' की कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है। आइए देखें फिल्म टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को रिलीज हुए अब 14 दिन हो चले हैं। इस मूवी ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद इस मूवी की कमाई में बढ़ोतरी ही देखने को मिली है। साल 2025 की 'धुरंधर' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। भले ही फिल्म के 14वें दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिली लेकिन यह अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर है। आइए देखें इस मूवी ने 14 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

जल्द 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी धुरंधर

ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक 14वें दिन यानी गुरुवार को इसने 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस मूवी ने पहले हफ्ते में 207 करोड़ रुपये आंकड़ा का पार कर लिया था। वहीं दूसरी हफ्ते में 253 कमाई कर 'धुरंधर' ने निर्माताओं की जेब नोटों से भर दी हैं। 14 दिनों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 460.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। तीसरे वीकेंड में 'धुरंधर' की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि19 दिसंबर को रिलीज हुई 'अवतार: फायर एंड ऐश' से रणवीर सिंह की फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

'छावा' को मात दे सकती है 'धुरंधर'

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा 'धुरंधर' में संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद है, जिस तरह का कलेक्शन 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कर रही उसे देखने के बाद यह विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' को पीछे छोड़ देगी। अगर ऐसा होता है तो ये साल 2025 की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article