'धुरंधर' ने मसल डाला 'सुल्तान'-'संजू' सहित इन 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, सनी पाजी की 'गदर 2' का नहीं हुआ "बाल भी बांका"

Dhurandhar Break All Records: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। तो चलिए देखते हैं इन 12 दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म ने किन-किन मूवीज के रिकॉर्ड लो धूल चटा दी है। देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 17 2025, 13:07 IST
'धुरंधर' के सामने नहीं टिक पाईं ये फिल्में...Image Credit : IMDb01 / 08

'धुरंधर' के सामने नहीं टिक पाईं ये फिल्में...

Dhurandhar Break All Records: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी का देखने का क्रेज लोगों के अंदर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। 12 दिनों में 'धुरंधर' ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सुल्तान' और रणबीर कपूर की 'संजू' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है। 'सुलतान'-'संजू' के अलावा ये फिल्में भी 'धुरंधर' के सामने टिक नहीं पाई हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

​पीकेImage Credit : IMDb02 / 08

​पीके

आमिर खान और अनुष्का शर्मा की इस मूवी ने भारत में 473.33 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'धुरंधर' ने 'पीके' के इंडियन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

बजरंगी भाईजानImage Credit : IMDb03 / 08

बजरंगी भाईजान

सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'बजरंगी भाईजान' रही है। इस मूवी ने 444.92 करोड़ रुपये कारोबार किया था। सलमान खान स्टारर भी 'धुरंधर' से पीछे रह गई है।

संजूImage Credit : IMDb04 / 08

संजू

संजय दत्त की लिए पर बनी रणबीर कपूर की 'संजू' को भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने धूल चटा दी है। 'संजू' का भारत में कलेक्शन 439.14 करोड़ रुपये था।

टाइगर जिंदा हैImage Credit : IMDb05 / 08

टाइगर जिंदा है

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने भारत में 434.82 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'धुरंधर' के सामने यह भी पानी मांग गई है।

सुल्तानImage Credit : IMDb06 / 08

सुल्तान

सलमान खान और अनुष्का शर्मा की 'सुल्तान' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 417.29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'धुरंधर' ने 'सुल्तान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सैयाराImage Credit : IMDb07 / 08

सैयारा

अनीत पड्डा और अहान पांडे की रोमांटिक मूवी 'सैयारा' की कमाई भारत में 409.18 करोड़ रुपये रही थी। इस मूवी भी 'धुरंधर' के सामने पस्त पड़ गई है।

धुरंधरImage Credit : IMDb08 / 08

धुरंधर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 12 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 510.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी की कमाई लगातार जारी है और देखना यह है कि ये आने वाले दिनों में कितने रिकार्ड्स को ध्वस्त करती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!