बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म, देखें कमाई

Dhurandhar 2 Worldwide Box office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ग्लोबल मार्किट में भी धमाल मचाया हुआ है। यह फिल्म 7 दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar 2 Worldwide Box office: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच नया रिकॉर्ड बना दिया है। रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते के अंदर 625.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। इस मूवी की कमाई देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है।

1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर 2'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारत में 744.58 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस किया है। विदेशों में यह कलेक्शन 261.92 करोड़ रुपये रहा है। 'धुरंधर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 1,006 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। बताते चलें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' के नाम अभी भी सात दिनों में 1,011 करोड़ रुपये की कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। इस मूवी का निर्माण JioStudios और B62 Studios ने मिलकर किया है। (इसे भी पढ़ें: 1000 करोड़ी बनकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने लहराया परचम, मसल देगी इन 8 फिल्में का रिकॉर्ड)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी रिलीज हुई थी। 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज से 'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, दानिश पंडोर और गौरव गेरा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मेकर्स द्वारा जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article