Movies Enter in 1000 Cr Club: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का जलवा बरकरार है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। खास बात यह है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' ने महज 7 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है। आने वाले दिनों में यह फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को मसल कर रख देगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस मूवी ने दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आने वाले दिनों में 'धुरंधर 2' इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'बाहुबली 2' ने दुनिया में भर 1700 से 1800 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'धुरंधर 2' इस रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1700 करोड़ रुपये थे। 'धुरंधर 2' के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। इस मूवी का दूसरा पार्ट इस कलेक्शन को पीछे छोड़ देगा।
एसएस राजामौली की 'आरआरआर' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसे 'धुरंधर 2' तोड़ देगी।
साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने भी ग्लोबली 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'धुरंधर 2' इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी।
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये कमाए थे। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' यह रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे नहीं रहने वाली है।
शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' ने भी 1050 करोड़ रुपये का बिजनेस ग्लोबल लेवल पर किया था। 'धुरंधर 2' जल्द ही इस मूवी को धूल चटा देगी।
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' महज 7 दिनों में दुनिया भर में 1006 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस फिल्म ने 'कल्कि 2898 एडी' को पीछे कर दिया है, जिसमें 1000 करोड़ रुपये कमाए थे।