बॉक्स ऑफिस

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड, धड़ा-धड़ बिक रही है ₹3100 का टिकट

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 12, 2026, 08:37 PM IST

Dhurandhar 2 Break Pushpa 2 Record: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने रिलीज से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म इस मामले में अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 से आगे निकल गई है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Image

Image Source: IMDb

Dhurandhar 2 Break Pushpa 2 Record: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म की एडवांस ने धमाल मचा रखा है। अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर ने रिलीज होने से पहले किस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'धुरंधर 2' ने तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बोरिवली के स्काई सिटी मॉल में स्थित आईनॉक्स मेगाप्लेक्स के INSIGNIA क्लास में टिकट सबसे महंगे हैं। 10:15 pm और 11:15 pm के शोज में रिक्लाइनर सीट्स 2900 रुपये में उपलब्ध हैं। जबकि प्राइम रिक्लाइनर सीट्स की कीमत 3100 रुपये है (ये दाम बिना टैक्स के हैं)। इसके बाद भी 10:15 pm के शो में प्राइम रिक्लाइनर सीट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं। 3100 रुपये के टिकट के साथ अब भारत में किसी रेगुलर फिल्म का सबसे महंगा टिकट धुरंधर 2 के नाम हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था, जिसका मुंबई के Maison PVR में एक प्रीमियम टिकट 3000 रुपये में बिका था। उसी थिएटर में भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के टिकट 2700 रुपये तक पहुंचे थे। इस बार धुरंधर 2 के लिए थिएटर्स में पहली बार 'सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस' रेट्स लगाए गए हैं, यानी टिकट रेगुलर से थोड़े ज्यादा महंगे हैं। फिर भी 18 मार्च के पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। और रिलीज से हफ्ते भर पहले ही फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का एडवांस कलेक्शन कर लिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फेमस डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article