बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह ने एनिमल के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, रिलीज से पहले ही मचाया धमाल

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग में कमाल दिखाया है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर ली है।

Image

pic credit- animal/dhurandhar 2 movie

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया था कि सभी लोगों के होश उड़ गए थे। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया। अब सभी लोग धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि विदेशी जमीन पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कमाल किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया हैं। वहीं फिल्म धुरंधर 2 ने कई मूवीज के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

एनिमल का टूटा रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज में अब सिर्फ सात दिन बाकी हैं और एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग में कमाल दिखाया है। आदित्य धर की इस फिल्म की प्री-सेल्स शानदार रही हैं। नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड में फिल्म ने 2.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। प्रीमियर एडवांस सेल्स में ये फिल्म $8,74,490 कमा चुकी है, जिसमें 671 लोकेशन्स पर 1,589 शोज में टिकट बिके हैं। कनाडा में धुरंधर 2 ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले वीकेंड के लिए 40,000 टिकट बिक चुके हैं, जिनकी वैल्यू 4 करोड़ के आसपास है। बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट जितिंदर सिंह के अनुसार, जल्द ही यह फिल्म कनाडा में 1 लाख टिकट बेचने वाली है। भारत में धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग 7 मार्च से शुरू हुई थी। ट्रेलर रिलीज के बाद मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज की घोषणा की।

dhurandhar 2 advance booking

pic credit- twitter

धुरंधर 2 ने मचाया धमाल

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बैक्ड यह फिल्म 19 मार्च को बड़े स्तर पर रिलीज हो रही है। सैक्निल्क के मुताबिक, भारत में अब तक 4,10,444 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीट्स के प्री-सेल्स 21.37 करोड़ और ब्लॉक सीट्स के साथ 26.51 करोड़ रुपये हो चुकी हैं। हिंदी वर्जन के 3,81,328 टिकट बिके हैं, इसके अलावा डॉल्बी सिनेमा (हिंदी) में 250, कन्नड़ में 648, तमिल में 17,607, तेलुगु में 9,441 और मलयालम में 1,170 टिकट बिक चुके हैं। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article