बॉक्स ऑफिस

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 01:29 PM IST

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने...

Image

Image Source: De De Pyaar De 2 Movie

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की लीड रोल वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं। तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'दे दे प्यार दे 2' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर खबरों में आ गई है। फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद मूवी की नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म दे दे प्यार दे 2 का कुल कलेक्शन 34.75 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई के ये आंकड़ें अनुमानित हैं। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इतना है फिल्म का बजट

डायरेक्टर अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) के निर्देशन में बनी अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के लिए मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article