बॉक्स ऑफिस

Dacoit Box Office Day 1 Predication: पहले ही दिन 'धुरंधर 2' के सामने फुस्स होगी 'डकैत', इतनी होगी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2026, 12:44 PM IST

Dacoit Box Office Collection Day 1 Predication: अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म डकैत (Dacoit) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

Image

डकैत की पहले दिन होगी इतनी कमाई (Pic Credit: IMDb)

Dacoit Box Office Collection Day 1 Predication: साउथ के जाने-माने स्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की लीड रोल वाली फिल्म डकैत (Dacoit) आज यानी 10 अप्रैल को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म डकैत रिलीज होने के बाद से अपनी स्टोरी को और बॉक्स ऑफिस को लेकर खबरों में है। फिल्म डकैत ने एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक कमाई की थी। अब इन सब के बीच फिल्म डकैत की पहले दिन की कमाई को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाने वाली है। तो चलिए बिना देर किए देखते है फिल्म डकैत की पहले दिन की कमाई के आंकड़े। (ये भी पढ़ें: Dacoit: नानी ने आदिवि शेष की 'डकैत' को बताया ब्लॉकबस्टर, मृणाल की तारीफ में कही ये बात )

पहले दिन होगी इतनी कमाई

एक्टर अदिवि शेष एक बार फिर अपनी फिल्म डकैत को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अदिवि शेष की फिल्म डकैत की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि माना जा रहा था कि फिल्म डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। लेकिन आपको बता दें कि अदिवि शेष की फिल्म डकैत की पहले दिन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी है, जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Dacoit Twitter Review: अदिवि शेष ने किया निराश, टूटा फैंस का दिल, कहा- 'मृणाल ने अकेले संभाला है...')

'धुरंधर 2' ने खड़ी की मुश्किलें

अदिवि शेष की फिल्म डकैत के लिए बड़ी मश्किल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) साबित हुई है। फिल्म धुरंधर 2 का अभी भी बॉक्स ऑफिस गदर काट रही है। खबरों में मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 आज यानी 10 अप्रैल को 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Adivi Sesh Dacoit movie

डकैत की पहले दिन होगी इतनी कमाई (Pic Credit: IMDb)

पोस्टपोन हुई थी 'भूत बंगला'

फिल्म डकैत के साथ अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला भी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। अब अक्षय कुमार की ये फिल्म 17 अप्रैल को दस्तक देने वाली है। फिल्म डकैत की कलेक्शन रिपोर्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article