साउथ मूवीज

Dacoit: नानी ने आदिवि शेष की 'डकैत' को बताया ब्लॉकबस्टर, मृणाल की तारीफ में कही ये बात

Dacoit Review: साउथ एक्टर आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। साउथ के सुपरस्टार नानी ने आदिवि शेष की फिल्म डकैत का रिव्यू किया है।

Image

नानी ने डकैत का किया रिव्यू (pic credit- dacoit film/ instagram)

Dacoit Review: साउथ एक्टर आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत (Dacoit) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब थे। रिलीज होते ही ये फिल्म एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म देखने के बाद लोग एक्स पर अपनी राय दे रहे है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार नानी (Nani) ने आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का रिव्यू किया है। नानी ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...-(ये भी पढ़ें-अदिवि शेष ने किया निराश, टूटा फैंस का दिल, कहा- 'मृणाल ने अकेले संभाला है...')

dacoit film

नानी ने डकैत का किया रिव्यू (pic credit- dacoit poster)

डकैत को नानी ने बताया ब्लॉकबस्टर

फिल्म डकैत का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है और यह काफी चर्चा में है, खासकर इसलिए क्योंकि यह रिव्यू नानी की तरफ से आया है।‘हे नानी ने फिल्म को भावनाओं से भरा हुआ असली ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्होंने आदिवि शेष की एक्टिंग को अब तक का उनका सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है। नानी ने एक्स पर फिल्म देखने के बाद अपनी राय शेयर की और दर्शकों से थिएटर में जाकर फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने आदिवि शेष की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है। नानी ने लेखक अब्बूरी रवि और पूरी स्क्रीनप्ले टीम की भी सराहना की और कहा कि फिल्म की मजबूत लेखनी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। उन्होंने मृणाल ठाकुर की भी खूब तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है।- (ये भी पढ़ें-रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का डकैत पर पड़ेगा असर? Adivi Sesh ने कही ये बात)

रिलीज हो गई फिल्म डकैत

नानी ने प्रोड्यूसर सुप्रिया की भी सराहना की और फिल्म को साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया। फिल्म को तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में बनाया गया है। इसमें अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी एक गुस्साए कैदी की है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया था। शुरू में 19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म को बाद में 10 अप्रैल को टाल दिया गया। नानी की तारीफ के बाद लग रहा है कि फिल्म दर्शकों के दिल जीतने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article