बॉक्स ऑफिस

Crew Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर हुई 'क्रू' की चांदी, ओपनिंग पर ही तोड़ा इन मूवीज का रिकॉर्ड

Crew Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिये और बंपर ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला।

Image

'क्रू' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Crew Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, तबू और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर 'क्रू' (Crew) ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है, जिसमें तीनों एक्ट्रेस के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अहम भूमिका अदा की है। फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की एक्टिंग तारीफ के लायक रही, साथ ही तीनों का साथ बड़े पर्दे पर खूब पसंद भी किया गया। 'क्रू' की एडवांस बुकिंग भी अच्छी-खासी दर्ज की गई थी, जिसका असर इसकी ओपनिंग पर भी पड़ा है। खास बात तो यह है कि 'क्रू' ने धाकड़ ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला है।

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन और तबू (Tabu) की 'क्रू' (Crew) ने पहले दिन 10.25 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला है, जो कि भले ही 'वीरे दी वेडिंग' के मुकाबले कम है। लेकिन 'योद्धा' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों के मुकाबले काफी जबरदस्त है। कृति सेनन और करीना कपूर की फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छे रिव्यू मिले थे। वहीं सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्युपेंसी की बात करें तो ये सुबह 13.93 प्रतिशत था। लेकिन दोपहर में 28 प्रतिशत और बाद में 39 प्रतिशत हो गया। मुंबई और दिल्ली के अलावा फिल्म को चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे शहरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor), तबू और कृति सेनन (Kriti Sanon) की 'क्रू' (Crew) को रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म एयरहॉस्टेस की जिंदगी पर आधारित है। मूवी में कॉमेडी तो भरपूर मात्रा में है ही, साथ ही ड्रामा भी कूट-कूटकर भरा गया है। ओपनिंग को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मूवी वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article