बॉक्स ऑफिस

Coolie Box Office Collection Day 15: खत्म हुआ रजनीकांत की 'कुली' का जलवा, कमाई में आई गिरावट

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 29, 2025, 07:46 AM IST

Coolie Box Office Collection Day 15: लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत (Rajinikanth) की एक्शन फिल्म कुली (Coolie) को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म कुली की कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म कुली ने 15वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: IMDb

Coolie Box Office Collection Day 15: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की धमाकेदार फिल्म कुली (Coolie) ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कुली की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही है। रजनीकांत की ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड्स बना चुकी हैं। अब फिल्म कुली को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म कुली की कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं रजनीकांत की फिल्म कुली ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'कुली' ने 15वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर रजनीकांत की फिल्म कुली एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म कुली का जलवा अब बॉक्स ऑफिस पर खत्म होता नजर आ रहा है। फिल्म कुली की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म कुली को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म कुली की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म कुली ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी कम कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कुली ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 270.85 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बताते चले की फिल्म कुली की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं।

'कुली' में नजर आए ये स्टार्स

लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुली में रजनीकांत के साथ नागार्जुन अक्किनेनी (Nagarjuna Akkineni), श्रुति हासन (Shruti Haasan), उपेंद्र (Upendra), सत्यराज (Sathyaraj), सौबिन शाहिर (Soubin Shahir) जैसे सितारे नजर आए। फिल्म कुली में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का भी खास रोल रहा। रजनीकांत की फिल्म कुली की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article