Coolie box office collection day 14: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'कुली' ने आज सिनेमाघरों में 14 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 14 अगस्त के दिन ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। 27 अगस्त के दिन कई जगहों पर गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने के कारण फिल्म 'कुली' को बड़ा फायदा हुआ है। इस मूवी के कलेक्शन में मंगलवार की तुलना में बुधवार को भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देखें यह मूवी कितने करोड़ रुपये अपने नाम कर चुकी है।
14वें दिन 'कुली' के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी
ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक रजनीकांत स्टारर 'कुली' ने बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी ने मंगलवार के दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 14 दिनों के अंदर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 268.75 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। उम्मीद है कि ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शानदार एंट्री लेने में सफल रहेगी।
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के साथ 14 अगस्त के दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' भी रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से लेकर अब तक रजनीकांत की फिल्म 'कुली' हर दिन 'वॉर 2' से ज्यादा कमाई कर रही है। दोनों ही फिल्मों के क्लैश से इनकी कमाई पर हुआ असर साफ दिखाई दे रहा है। 'कुली' में आमिर खान ने भी स्पेशल कैमियो किया है। इस मूवी में रजनीकांत, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन और सत्यराज सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
