बॉलीवुड

Welcome to the Jungle की रिलीज से पहले भक्ति में लीन हुए Akshay Kumar, एक्टर ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

Akshay Kumar Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। फिल्म रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद ले लिया है।

Image

अक्षय कुमार ने लिया माता रानी का आशीर्वाद (pic credit-instagram)

Akshay Kumar Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) की वजह से चर्चा में बने हुए है। ये फिल्म 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस बीच वेलकम टू द जंगल की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Welcome To The Jungle में गर्दा उड़ाएंगे Salman Khan? सामने आया सच)

अक्षय कुमार ने लिया माता-रानी का आशीर्वाद

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनके दर्शन के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अक्षय कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भी वहां जुट गए। हालांकि सुरक्षा के अच्छे इंतजाम होने की वजह से बाकी श्रद्धालुओं की यात्रा में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसे फिरोज ए. नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है।

वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह और उर्वशी रौतेला समेत कई कलाकार नजर आएंगे। 'वेलकम टू द जंगल' को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article