Welcome to the Jungle update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी में अक्षय कुमार से लेकर रवीना टंडन तक अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि सलमान खान (Salman Khan) इस मूवी में कैमियो कर सकते हैं। अब इसे लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते है इस बारे में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Deewane Hain Song: टाइम्स म्यूजिक ने रिलीज किया अक्षय कुमार का नया गाना, देखें वीडियो)
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे सलमान खान
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। इसी बीच खबरें सामने आई थीं कि सलमान खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हुई और फैंस सलमान को फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हो गए। हालांकि अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और उनका कोई कैमियो भी नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इस समय अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं, इसलिए उन्होंने 'वेलकम टू द जंगल' में काम नहीं किया है। फिल्म में उनके नजर आने की खबर पूरी तरह गलत बताई जा रही है। दरअसल, यह चर्चा तब शुरू हुई जब फिल्म में काम कर रहे कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक से पैपराजी ने सलमान खान के कैमियो को लेकर सवाल पूछा। कृष्णा ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया और उनकी बातों को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद फिल्म में सलमान कोई सरप्राइज एंट्री करने वाले हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल गई। लेकिन अब साफ हो गया है कि सलमान खान फिल्म में नजर नहीं आएंगे।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह अक्टूबर 2026 में राज और डीके के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। वहीं खबरें यह भी हैं कि सलमान, फरहान अख्तर के साथ एक बड़े पीरियड ड्रामा को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को देखने के लिए भी लोग बेकरार है।
