बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla Box Office Day 18: 150 करोड़ी होने से इंच भर दूर है Akshay Kumar की फिल्म, देखें आंकड़े

Bhooth Bangla Box Office collection day 18: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' ने 18 दिनों 150 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर ली है।

Image

जानिए 'भूत बंगला' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

Bhooth Bangla Box Office collection day 18: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों की ओर से इस मूवी को शानदार रिस्पांस मिला, जिसका फायदा निर्माताओं को हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि 'भूत बंगला' अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ी होने से इंच भर दूर है। तो चलिए देखते हैं इन 18 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

जल्द 150 करोड़ी हो जाएगी 'भूत बंगला'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक फिल्म ने रविवार को 0.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म 18 दिनों के अंदर 142.65 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 169.45 करोड़ रुपये का पहुंच गया है। (इसे भी पढ़ें: इश्क में 5 बार बदकिस्मत रहीं Huma Qureshi को मिला जीवनसाथी !! बनते-बनते रह गईं सलमान की भाभी)

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 225.52 करोड़ रुपये हो गया है। निर्माताओं को उम्मीद है कि ये फिल्म 250 करोड़ रुपये का आसपास तक पहुंच सकती है। हालांकि इस मूवी के कलेक्शन में अब हर दिन गिरावट ही देखने को मिल रही है। फिल्म को यह आंकड़ा पार करने के लिए एक बड़े जम्प की जरुरत है। (इसे भी पढ़ें: मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Katrina Kaif, विक्की कौशल भी आए नजर)

प्रियदर्शन ने लगभग 15 सालों के बाद फिल्म 'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार संग हाथ मिलाया। इससे पहले यह जोड़ी 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने 2009 में 'खट्टा मीठा' में साथ में काम किया था। वहीं दूसरी ओर 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव शामिल हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article