Huma Qureshi Affairs List: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ इस साल अक्टूबर में शादी कर सकती हैं। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों ने अमरीका में सगाई कर ली है। रचित सिंह संग सगाई करने से पहले हुमा कुरैशी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। जब यह मूवी रिलीज हुई तो दोनों के अफेयर की अफवाहें सामने आई थीं लेकिन इन खबरों की सच्चाई कभी सामने नहीं आई।
शाहिद कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बताया जाता है कि शाहिद कपूर भी हुमा कुरैशी काफी पसंद करती थीं और दोनों कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में भी रहे थे।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान संग भी हुमा कुरैशी का नाम जुड़ने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि सोहेल संग लिंकअप की खबरों पर हुमा ने कभी रिएक्शन नहीं दिया। सोहेल के तलाक का कारण हुमा को ही बताया जाता है।
शिखर धवन के साथ भी हुमा कुरैशी के रिश्ते में होने की न्यूज खूब वायरल हुई थीं। हालांकि शिखर के साथ नाम जुड़ने पर भी हुमा कुरैशी ने कभी खुलकर बात नहीं की।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक मुदस्सर अजीज को हुमा कुरैशी ने काफी समय तक डेट किया था। दोनों का लंबे समय तक अफेयर चलने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया।
हुमा कुरैशी इन दिनों रचित सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों ने आपने रिश्ते पर अभी तक खुलकर बात नहीं की लेकिन अफवाह है कि इस कपल ने सगाई कर ली है। दोनों अक्टूबर में शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।