Katrina-Vicky Spotted at Mumbai airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री क्यूट कपल्स में से में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पेरेंट्स बनने के बाद से ही चर्चा में हैं। खास बात यह है कि मां बनने के बाद कैटरीना कैफ को पहली बार पति विक्की कौशल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की साथ में फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बीते कई दिनों से कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान की परवरिश में व्यस्त हैं। रविवार की शाम कैटरीना कैफ को देखकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आए।
विक्की संग कैटरीना हुईं स्पॉट
मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साथ पैपराजी को कई क्यूट पोज दिए। 'टाइगर 3' एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं, अपने लुक को कैटरीना कैफ ने एक ट्रेंच कोट के साथ पूरा किया। विक्की ने काली पैंट, टी-शर्ट और भूरे रंग की जैकेट कैरी की हुई थी। मां बनने के बाद का ग्लो कैटरीना कैफ के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस कपल के उनका बेटा विहान नजर नहीं आया। फैन्स विहान की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख की हुई बल्ले-बल्ले, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)

Katrina Kaif
हाल ही में विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के कॉस्मेटिक ब्रांड के एक नए प्रोडक्ट की तारीफ की। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, 'उन पिताओं के लिए सबसे अच्छा जिनकी नींद पूरी नहीं हो पाती।' एक इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने यह कबूल किया था कि विहान अभी छोटा है, वो ज्यादा हेल्प नहीं पाते हैं। हालांकि उन्होंने कैटरीना को 'सुपरहीरो' कहा। (इसे भी पढ़ें: राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग)
जल्द 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे विक्की कौशल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2027 में जनवरी में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा विक्की कौशल के पास 'महावातर' भी है।
