Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने सभी का दिल जीत लिया है। हाल ही में रिलीज हुई इस मूवी को लोग बढ़िया रिस्पॉन्स दे रहे हैं। यही वजह है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही फिल्म ने 9वें दिन मोटी कमाई की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Akshay Kumar और Vidya Balan की हिट जोड़ी फिर से मचाएगी धमाल)

100 करोड़ी हुई अक्षय की फिल्म (pic credit-instagram)
भूत बंगला ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। रिलीज के सिर्फ नौ दिनों में ही इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर शानदार बढ़ोतरी दिखाई है। सैकनिल्क के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को भूत बंगला ने लगभग 10.75 करोड़ की कमाई की। यह आंकड़ा वीकडे की तुलना में काफी अच्छा है, जिससे पता चलता है कि वीकेंड पर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। पहले हफ्ते में फिल्म ने भारत में कुल 84.40 करोड़ की नेट कमाई की थी। आठवें दिन इसने 5.75 करोड़ कमाए और नौवें दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 100.90 करोड़ हो गई है।
भूत बंगला में नजर आ रहे ये कलाकार
भूत बंगला की सफलता अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की एक और कामयाब फिल्म बन गई है। यह जोड़ी पिछले कई सालों से आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में देती आ रही है। फिल्म हॉरर और कॉमेडी को मिलाकर बनाई गई है, जो पिछले कुछ सालों से भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने साल 2007 में भूल भुलैया के साथ इसी तरह की फिल्म बनाकर पहले भी सफलता हासिल की थी। फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमारा के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल समेत कई कलाकर नजर आ रहे हैं। आपको ये फिल्म कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
