बॉक्स ऑफिस

'Bhool Chuk Maaf' Box Office day 13: राजकुमार राव स्टारर में आई गिरावट, इतने करोड़ रही बुधवार की कमाई

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 13: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) को दुनिया भर में काफी पसंद किया जा रहा है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। आइए देखें फिल्म की 13 दिनों की कमाई कितनी रही है।

Image

Bhool Chuk Maaf Box office

Bhool Chuk Maaf’ Box Office Day 13: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की रोमांटिक ड्रामा बेस्ड मूवी 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) को निर्माताओं ने 23 मई के दिन रिलीज किया था। ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी उम्मीद नहीं थी कि य घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई करने में सफल रहेगी। मेकर्स पहले इस मूवी को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने वाले थे लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने इसे सिनेमाघरों में पेश करना सही समझा। आइए देखते हैं कि इस मूवी ने बुधवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

13वें दिन भी करोड़ों में रही 'भूल चूक माफ' की कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए नंबर्स के मुताबिक करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' ने बुधवार के दिन 1.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। निर्माताओं की इस समय खुशी का ठिकाना नहीं है कि क्योंकि राजकुमार राव की यह मूवी अपनी लगात को निकाल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने में 50 करोड़ रुपये का खर्च आया था। वहीं दूसरी ओर 13 दिनों में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.98 करोड़ रुपये छाप चुकी है।

राजकुमार राव के इस मूवी में वामिका गब्बी अहम भूमिका में हैं। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑडियंस को खूब पसंद आई है। फिल्म में संजय मिश्रा भी नजर आ रहे हैं। आने बाले शुक्रवार के दिन अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' रिलीज होने वाली है। इस मूवी के रिलीज होने से 'भूल चूक माफ' की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article