एजुकेशन

16 October Sarkari Naukri: आज इन सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2026: आज 16 अक्टूबर देश की कई बड़ी भर्तियों, जैसे यूपीएससी, बीईल, बीओबी आदि के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri (Photo - AI/Newsroom Verified)

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 16 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। देश की कई प्रमुख सरकारी संस्थाओं, बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में निकली विभिन्न भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आज अंतिम तिथि है। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), आईसीएमआर-बीएमएचआरसी (ICMR-BMHRC) और आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) जैसे बड़े विभाग शामिल हैं। यदि आप भी इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं और भर्ती में शामिल होने चाहते हैं तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।

प्रमुख सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

आज 16 अक्टूबर एक या दो सरकारी भर्ती नहीं बल्कि 6 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अपनी शिक्षा और योग्यता के आधार पर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। भर्तियों के संबंध में जरूरी जानकारी इस प्रकार है -

1. Bank of Baroda Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 11000 पदों की भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री (CA, MBA, BTech आदि) तथा प्रासंगिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर आवेदन करना है।

2. APPSC Recruitment 2026

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों के लिए 299 रिक्तियां निकाली गई थी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसके लिए psc.ap.gov.in पर जाना होगा।

3. ICMR BMHRC Recruitment 2026

आईसीएमआर-बीएमएचआरसी में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' तकनीकी व गैर-तकनीकी पद के लिए कुल 66 पदों की भर्ती निकाली थी। 10वीं, 12वीं और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार bmhrc.ac.in / icmr.nic.in पर जाकर विंडो क्लोज होने से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

4. BEL Recruitment 2026

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा 36 सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों की भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आज ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा प्राप्त और एक्स सर्विसमैन कैडर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को bel-india.in पर जाना होगा और विंडो बंद होने से पहले प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

5. UPSC Recruitment 2026

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा विशेषज्ञ और विभिन्न प्रशासनिक पद के लिए 13 रिक्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री/इंजीनियरिंग और आवश्यक कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यमों से upsconline.nic.in पर जाकर पूरी करें।

6. NETC Vacancy 2026

NETC द्वारा 4 टेक्नीशियन और मैनेजर पदों की भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई/डिप्लोमा या मैनेजमेंट में डिग्री होनी अनिवार्य है, तभी वह भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया और इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

स्टेप 1 - उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'करियर', 'नोटिस' या 'लेटेस्ट' सेक्श पर दी गई भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।

स्टेप 4 - अब आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 - आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें

अंतिम समय में भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट का सर्वर धीमा हो सकता है या पेमेंट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अंतिम समय का इंतजार किए बिना तुरंत फॉर्म भरें। फॉर्म सबमिट करने के साथ-साथ आवेदन शुल्क का भुगतान भी समय रहते पूरा कर लें और पेमेंट रसीद को सुरक्षित डाउनलोड कर लें। यदि आप इनमें से किसी भी भर्ती प्रक्रिया की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और अंतिम तिथि खत्म होने से पहले अपना आवेदन दर्ज करें!

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article