बॉलीवुड

'आमी जे तोमार 3.0' पर डांस करते हुए स्टेज पर धड़ाम से गिरी विद्या बालन, नहीं रोका परफॉर्मेंस, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

Vidya Balan Fall Out On Stage: विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म में मंजुलिका का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक इवेंट रखा गया। इस इवेंट में माधुरी दीक्षित और विद्या ने आमी जे तोमार 3.0 गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। परफॉर्मेंस के दौरान विद्या स्टेज पर गिर गई। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Vidya Balan and Madhuri Dixit (credit Pic: Instagram)

Vidya Balan Fall Out On Stage Video Viral:कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की स्टारकास्ट अलग-अलग शहरों में प्रमोशन कर रही हैं। मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। मुंबई में एक इवेंट रखा गया जिसमें माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बलन ने 'आमी जे तोमार 3.0' पर डांस किया। जिस समय दोनों स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी तभी विद्या बालन गिर गई। लेकिन विद्या ने डांस करना बंद नहीं किया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को जारी रखा। विद्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें-अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच काजोल का वीडियो हुआ वायरल, कपल को दी शादी बचाने की सलाह!

विद्या के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। जिस आत्मविश्वास के साथ एक्ट्रेस ने खुद को स्टेज पर संभाला वो काबिले तारीफ है। फैंस उनके इस जेश्चर की सराहाना कर रहे हैं। विद्या और माधुरी के धमाकेदार डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

आमी जे तोमार पर डांस करते हुए स्टेज पर गिरी विद्या

डांस परफॉर्मेंस के खत्म होने के बाद विद्या ने कहा, मेरे लिए माधुरी संग स्क्रीन शेयर करना सम्मान की बात है। उनके साथ एक फ्रेम में नजर आ रही हूं। मेरी बहन ने आज कहा कि तुम हमेशा से उनकी तरह बनना चाहती थी और तुम उनके साथ डांस कर रही हूं। क्या ये बड़ी चीज नहीं है? मेरे लिए ये बहुत बड़ी सफलता है और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। तो मैंने बस वहीं सोचा और मुझे बहुत मजा आया। किसी ने मुझसे पूछा आप नर्वस नहीं हो? आज भी देखो गिर गई लेकिन फिर से आके मैंने परफॉर्म किया इनके भरोसे। आमी जे तोमर 3.0 को श्रेया घोषाल ने गाया है।

भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक, विद्या के साथ माधुरी, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव समेत तमाम कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article