बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 3: 'सिंघम अगेन' के आगे कार्तिक आर्यन स्टारर ने टेके घुटने, आंकड़े देख मेकर्स की निकली हवा

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक ये फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ी होने के बाद भी 'सिंघम अगेन' को मात नहीं दे पाई है।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 3

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 3: 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी यानी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को निर्माताओं ने 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में पेश किया। अनीस बज्मी के निर्देशन बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन ने अहम रोल निभाया है। ऑडियंस को ओर से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक आर्यन स्टारर के कई शोज अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं। यह मूवी 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए देखें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर ने रविवार को कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन 35.50 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई थी। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 37 करोड़ रुपये रहा था। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार के दिन 33.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अब तक ये मूवी फर्स्ट वीकेंड में 106 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। 'भूल भुलैया 3' न केवल कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई है बल्कि इस फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर अभिनेता को बेस्ट दिवाली गिफ्ट भी दिया है।

कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में विद्या बालन की वापसी हुई है। इस फिल्म में उन्हें मंजुलिका के रोल में देखकर फैन्स बेहद खुश हुए हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के साथ अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' भी रिलीज हुई है। 'सिंघम अगेन' के सामने कार्तिक आर्यन स्टारर की कमाई काफी रही है। दोनों के कलेक्शन में लगभग 15 करोड़ रुपये का अंतर है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article