Bhool bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 13: भूल भुलैया 3 इस साल की मोस्ट अवेटेज बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। फिल्म को आखिरकार दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया, वहीं मेकर्स को जिस तरह के रिएक्शन की उम्मीद थी दर्शकों से कुछ वैसा ही देखने को मिला है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), विद्या बालन (Vidya Balan) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को इम्प्रेस किया है। बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद से ही फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म ने दर्शकों पर अपना खुमार फैला दिया है। फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। अब यहां फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव
Bhool bhulaiyaa 3: 13वें दिन किया इतना कलेक्शन
कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 अपने दूसरे वीक में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स मूवी की सक्सेस पार्टी पहले ही ऑर्गेनाइज कर चुके हैं। जिसके बाद यह तय हो गया है कि यह अब तक की कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पॉजिटिव कलेक्शन कर रही है।
13वें दिन तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 212.10 करोड़ रुपये हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे बुधवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म 250 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है। फिल्म को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) से भी बॉक्स ऑफिस क्लैश मिला है। सिंघम अगेन ने भी 13वें दिन 3 करोड़ के आसपास का ही कलेक्शन किया है।
