बॉक्स ऑफिस

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 4: फ्लॉप साबित होगी कंगना रनौत की फिल्म, धड़ाम से गिरी कमाई

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसे देख मेकर्स काफी निराश हैं।

Image

चौथे दिन धड़ाम से गिरी कंगना रनौत स्टारर 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 4: मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनकर तैयार हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए आज 4 दिन हो गए हैं। 12 जून को रिलीज हुई यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही संघर्ष कर रही है। शुरुआती वीकेंड में यह मूवी 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम रही है। 26/11 हमलों पर बनी इस फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट आई है। आइए देखते हैं फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने सोमवार को कितने रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'सलमान की इमेज बिगाड़ने...' Sonu Mishra ने Kala Hiran के मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप)

धड़ाम से गिरी 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने सोमवार को केवल 58 लाख रुपये की कमाई की है, जिसे देखकर मेकर्स की निराशा और बढ़ गई है। 4 दिनों में यह मूवी भारत में 4.83 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है। फिल्म की 1866 शोज में 10.76% ही सीटें भरी थीं। 'भारत भाग्य विधाता' की हर गुजरते दिन के साथ कमाई देखने के बाद अब कई ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे फ्लॉप करार दे दिया है। मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए एक पर एक टिकट फ्री का ऑफर भी दिया लेकिन इसके कलेक्शन में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sanchita Ugale से पहले इन 6 हसीनाओं ने की थी आत्महत्या, फैन्स भी रह गए सन्न)

Bharat Bhhagya Viddhaata

Bharat Bhhagya Viddhaata

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' साल 2025 में रिलीज हुई 'इमरजेंसी' से भी काफी पीछे हैं। 'इमरजेंसी' ने रिलीज के पहले चार दिनों में 11.40 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। 'भारत भाग्य विधाता' ने ओपनिंग डे पर कुल 1 करोड़ की कमाई की लेकिन वीकेंड पर इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। इसने शनिवार को 1.45 करोड़ और रविवार को 1.80 करोड़ रुपये कमाए।

इन फिल्मों के साथ क्लैश हुई है 'भारत भाग्य विधाता'

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के साथ मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' सहित कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हफ्ते के दिनों में कमाई में गिरावट की उम्मीद के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म दूसरे वीकेंड तक अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article