Sanchita Ugale से पहले इन 6 हसीनाओं ने की थी आत्महत्या, फैन्स भी रह गए सन्न

Actresses Who allegedly committed suicide: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ही नहीं बल्कि इन हसीनाओं ने आत्महत्या कर अपने परिवार को अकेला छोड़ दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर..

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 15 2026, 14:27 IST
इन हसीनाओं ने की थी आत्महत्या...Image Credit : Instagram01 / 07

इन हसीनाओं ने की थी आत्महत्या...

Actresses Who allegedly committed suicide: 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे कई फेमस शोज का हिस्सा रह चुकीं संचिता उगले को लेकर खबरें आ रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने संचिता के फैन्स को सदमे में साल दिया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आत्महत्या कर अपने परिवार को अकेला छोड़ गईं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

सेजल शर्मा (Sejal Sharma)Image Credit : Instagram02 / 07

सेजल शर्मा (Sejal Sharma)

टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा मुंबई स्थित अपने आवास पर मृत पाई गई थीं। बताया जाता है कि सेजल शर्मा के घर एक सुसाइड नोट भी मिला था। सेजल ने 'दिल तो हैप्पी है' जैसे शोज में काम किया था।

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)Image Credit : Instagram03 / 07

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)

'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर फेमस हुईं प्रत्युषा बनर्जी ने 2016 में मुंबई बेस्ड अपार्टमेंट पर खुदखुशी कर ली थी।

जिया खान (Jiah Khan)Image Credit : Instagram04 / 07

जिया खान (Jiah Khan)

आमिर खान की फिल्म 'गजनी' और अक्षय कुमार की 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों की बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं जिया खान ने भी 2013 में आत्महत्या कर पूरे देश को सदमे में डाल दिया था।

तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma)Image Credit : Instagram05 / 07

तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma)

'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में अहम किरदार निभा फेमस हुईं तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने दिसंबर 2022 में शूटिंग सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगातार खुदखुशी कर ली थी।

संचिता उगले (Sanchita Ugale)Image Credit : Instagram06 / 07

संचिता उगले (Sanchita Ugale)

'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकीं संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने आत्महत्या कर फैन्स और परिवार को सदमे में डाल दिया है।

वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar)Image Credit : Instagram07 / 07

वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar)

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने 2022 में अपने इंदौर स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली थी। उनके फैन्स आज भी उन्हें याद कर इमोशनल हो जाते हैं।

End of Photo Gallery