बॉलीवुड

'सलमान की इमेज बिगाड़ने...' Sonu Mishra ने Kala Hiran के मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप

Kala Hiran Controversy: हाल ही में सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स पर कई आरोप लगाए। इस बीच एक्टर सोनू मिश्रा ने बड़ा दावा कर दिया है।

Image

सोनू मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-instagram)

Kala Hiran Controversy: फिल्म 'काला हिरण' (Kala Hiran) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सलमान खान की ओर से कानूनी एक्शन, कलाकारों के आरोप और निर्माताओं के दावों के बीच यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। हाल ही में सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स पर कई आरोप लगाए। इस बीच एक्टर सोनू मिश्रा (Sonu Mishra) ने बड़ा दावा कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'सलमान के खिलाफ मूवी नहीं करूंगा...' Govind Namdev ने खुद को फिल्म 'काला हिरण' से किया अलग)

सोनू मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा

सोनू मिश्रा ने खुलासा किया कि उन्हें पहले 'काला हिरण' में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था। उनका कहना है कि यह किरदार सलमान खान से प्रेरित था। हालांकि, शूटिंग के सिर्फ दो दिन बाद ही उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया, क्योंकि उन्हें फिल्म के मकसद पर संदेह होने लगा था। यूट्यूब चैनल Bollywood Crazies से बातचीत में सोनू मिश्रा ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे क्योंकि उन्हें एक बड़े सुपरस्टार जैसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे कहानी की दिशा समझ में आने लगी, उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का मोटिव गलत है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15-16 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते जो किसी कलाकार को गलत तरीके से पेश करे।

गोविंद नामदेव ने कही ये बात

सोनू मिश्रा ने दावा किया कि शूटिंग शुरू होने के बाद उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट देखने की मांग की। काफी देरी के बाद जब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिखाया गया तो उसमें कुछ ऐसी शर्तें थीं, जिनसे वह सहमत नहीं थे। उनका आरोप है कि कॉन्ट्रैक्ट में मीडिया के सामने सलमान खान के खिलाफ बयान देने जैसी बातें शामिल थीं, जो उनके सिद्धांतों के खिलाफ थीं। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने ऐसे किसी भी समझौते का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। सोनू ने निर्माता अमित जानी द्वारा कानूनी नोटिस फाड़ने की घटना पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे सिर्फ फिल्म को लाइमलाइट में लाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में गोविंद नामदेव ने भी फिल्म से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने कहा वो ऐसी किसी मूवी का हिस्सा नहीं बनेंगे जो सलमान खान के खिलाफ हो।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article