बॉक्स ऑफिस

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 1 Prediction: पहले दिन नहीं दिखेगा कंगना रनौत का जलवा, इतनी होगी कमाई

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को दुनिया भर में रिलीज हो गई है। यह फिल्म पहले खास ओपनिंग लेने में कामयाब नहीं रहेगी।

Image

'भारत भाग्य विधाता' पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी (Pic Credit: Instagram)

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 1 Prediction: एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) 12 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। कुछ दिनों पहले ही कंगना रनौत ने अपनी फिल्म की दिल्ली में एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत स्टारर को देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की। इतना ही नहीं रेखा गुप्ता ने इस मूवी को दिल्ली में टैक्स-फ्री भी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हर तरफ से तारीफ मिलने के बाद भी यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं ले पाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Dinyar Tirandaz का मुंबई में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि)

पहले दिन सुस्त रहने वाली है 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह पहले दिन दुनिया भर में यह 3 करोड़ रुपये से कम की ओपनिंग ले पाएगी। बाकी यह पूरी तरह से वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करती है। अगर दर्शकों और क्रिटिक्स सुबह के शोज देखने के बाद इसकी तारीफ करते हैं तो यह आंकड़ा शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी को देखने के बाद और बढ़ सकता है। वरना पहले दिन की कमाई के मामले में यह सपाट रहने वाली है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसे 1.5 से 2.5 करोड़ नेट की शुरुआत मिलने की उम्मीद है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: फार्म हाउस विवाद में Salman Khan को मिली राहत, हाईकोर्ट ने एक्टर के पड़ोसी को लगाई फटकार)

Bharat Bhhagya Viddhaata

Bharat Bhhagya Viddhaata

15 करोड़ रुपये में बनी है 'भारत भाग्य विधाता'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'भारत भाग्य विधाता' को बनाने में मेकर्स ने कुल 15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थाटे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह उन डॉक्टरों, नर्सों और हॉस्पिटल स्टाफ की बहादुरी की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने 2008 के मुंबई हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल में मरीजों की जान बचाई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article