Dinyar Tirandaz Dies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिनयार तिरंदाज (Dinyar Tirandaz) का 11 जून 2026 को मुंबई में निधन हो गया है। दिनयार तिरंदाज के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। दिनयार तिरंदाज बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी काफी एक्टिव थे। उन्हें पारसी किरदार निभाने के लिए जाना-जाता था। अपनी कॉमिक टाइमिंग और शानदार एक्टिंग की वजह से दिनयार तिरंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने कई दशकों तक काम किया और एक लंबी विरासत छोड़ गए हैं। दिनयार तिरंदाज के निधन की जानकारी मिलने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: फार्म हाउस विवाद में Salman Khan को मिली राहत, हाईकोर्ट ने एक्टर के पड़ोसी को लगाई फटकार)
कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
दिनयार तिरंदाज के निधन की खबर फेसबुक पर "Parsi Zoroastrians Worldwide - The Hyderabadi Page" नाम के ग्रुप ने शेयर की। इस पोस्ट में लिखा, 'श्री दिनयार तिरंदाज, स्वर्गीय रुस्तम तिरंदाज के भाई, इस दुनिया को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। आज दोपहर 3:45 बजे बॉम्बे के वाडिया बंगली में पायदुस्त होगा। सरोश यजद नी पनाह। अशेम वोहू।' दिनयार तिरंदाज के निधन की जानकारी कुछ इंस्टाग्राम पेजों के माध्यम से भी दी गई है।

Dinyar Tirandaz
फेसबुक पोस्ट के मुताबिक दिनयार का निधन दोपहर 3:45 बजे मुंबई के वाडिया बंगली में हुआ। उनके निधन की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े अभिना ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। सुरेश मेनन ने कमेंट करके लिखा, 'ओम शांति।' वहीं दूसरी एक्ट्रेस चित्रांगदा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए Ammy Virk, बोले 'फरहान ने उन्हें नजरअंदाज...')
कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए थे दिनयार तिरंदाज
दिनयार तिरंदाज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'दुनिया' से की थी। यह एक्शन ड्रामा फिल्म रमेश तलवार ने डायरेक्ट की थी। बाद में उन्होंने 'नुक्कड़' और 'ब्योमकेश बक्शी' जैसे टीवी शो में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'हेलो ब्रदर' (1999), 'अलबेला' (2001), 'चलते-चलते' (2003), 'मैंने प्यार क्यों किया' (2005) और 'कमाल धमाल मालामाल' (2012) जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'वास...अप! जिंदगी' (2017) थी, जो गुजराती फैमिली ड्रामा फिल्म थी।
