Salman Khan Defamation case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए। करीबी दोस्त कुमोद राने के अंतिम संस्कार में सलमान खान भावुक हो गए थे। इस बीच सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। एक केस में सलमान खान को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ को सोशल मीडिया से एक्टर के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा है। आइए जानते है पूरी बात... (ये भी पढ़ें-दोस्त के अंतिम संस्कार में फफक-फफक कर रो पड़े Salman Khan, हो गया बुरा हाल, देखें फोटोज)

सलमान खान को मिली राहत (pic credit-instagram)
सलमान खान को मिली राहत
सलमान खान और उनके पनवेल स्थित पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच चल रहे कानूनी विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति, चाहे वह आम नागरिक हो या सेलिब्रिटी, की छवि खराब करने के लिए नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने ये भी कहा कि पसर्नल और संपत्ति से जुड़े विवादों को सोशल मीडिया पर लड़ने के बजाय कानूनी तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। ये मामला सलमान खान द्वारा दायर डिफेमेशन केस से जुड़ा है। सलमान ने अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आरोप है कि कक्कड़ ने सोशल एक्स और यूट्यूब पर कई वीडियो शेयर कर सलमान खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मिला देशमुख ने कहा कि ऐसे मामलों में सोशल मीडिया सही मंच नहीं है। कोर्ट ने केतन कक्कड़ को विवाद से जुड़े पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा है।
क्या है पूरा विवाद
दरअसल, ये पूरा विवाद पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस और उससे सटी जमीन को लेकर है। केतन कक्कड़ का आरोप है कि सलमान खान ने पर्यावरण नियमों तोड़ा है और उनकी जमीन तक पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपनी बात रखी।वहीं, सलमान खान का कहना है कि कक्कड़ द्वारा लगाए गए आरोप झूठे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
