बॉक्स ऑफिस

Baby John Box Office Collection Day 5: नहीं चमक पाई वरुण धवन की किस्मत, निर्माताओं को हुआ तगड़ा नुकसान

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) की कमाई वीकेंड में भी कुछ खास नहीं रही है। यह फिल्म 5 दिनों के अंदर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Image

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 5

Baby John box office collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को लेकर लोगों के बीच काफी बज देखने को मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया था। निर्माताओं की पूरी-पूरी उम्मीद थी कि 'बेबी जॉन' वरुण धवन के एक्टिंग करियर के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। हैरानी की बात यह है कि 'बेबी जॉन' के कलेक्शन में कोई खास बढ़ोतरी नजर नहीं आई है। 5 दिनों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

फ्लॉप होती दिख रही है वरुण धवन की 'बेबी जॉन'

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स की मानें तो कालीस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने रविवार के दिन केवल 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 5 दिनों की कमाई देखी जाए तो यह केवल 28.65 करोड़ रुपये ही अपने खाते में जोड़ पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को 160 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया है। 'बेबी जॉन' को कमाई देखकर लग रहा है कि निर्माताओं को आने वाले दिनों में तगड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

थलापति विजय की 'थेरी' का ऑफिशियल रीमेक होने के बाद भी 'बेबी जॉन' को बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस का प्यार नहीं मिला। इस मूवी को सुपरहिट कराने के लिए मेकर्स ने सलमान खान का भी जबरदस्त कैमिया कराया था। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में थीं। इस मूवी में जैकी श्रॉफ ने विलेन का रोल निभाया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article