बॉक्स ऑफिस

Baby John Box Office Collection Day 4: शनिवार को दर्शकों का मुंह ताकती रह गई फिल्म, चौथे दिन मुफ़सा का रिकॉर्ड भी नही तोड़ पाई बेबी जॉन

Baby John Box Office Collection Day 4: एटली कुमार की इस फिल्म से फैंस को जितनी उम्मीदें वह उसपर खरी नहीं उतर पाई है। ऐसा हम नहीं फिल्म का बॉक्सऑफिस कलेक्शन बता रहा है । क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्म वीकेंड तक आते-आते मानों सिमट सी गई हो। आइए आपको बताते हैं चौथे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

Image

Baby John Collection Day 4

Baby John Box Office Collection Day 4: वरुण धवन( Varun Dhawan) -कीर्ति सुरेश( Keerthy Suresh) स्टार फिल्म बेबी जॉन( Baby John) इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। एटली कुमार की इस फिल्म से फैंस को जितनी उम्मीदें वह उसपर खरी नहीं उतर पाई है। ऐसा हम नहीं फिल्म का बॉक्सऑफिस कलेक्शन बता रहा है । क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्म वीकेंड तक आते-आते मानों सिमट सी गई हो। आइए आपको बताते हैं चौथे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

बेबी जॉन की चौथे दिन की कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, कलीज़ द्वारा निर्देशित और फिल्म थेरी की रीमेक बेबी जॉन( Baby John) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे दिन लगभग 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसके बाद बेबी जॉन की पहले तीन दिनों में 19.65 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन की कमाई के साथ अब इसकी कुल कमाई 23.96 करोड़ रुपये हो गई है। 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूलने में भी संघर्ष करती नजर आ रही है और इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बनती नजर आ रही है।अब मेकर्स की निगाहें वीकेंड पर टिकी हुई है, उम्मीद है कि फिल्म संडे के दिन कुछ उछाल कर सकती है।

मुफ़सा को भी नहीं कर पाई पार

बेबी जॉन के साथ थिएटर में इन दिनों 'मुफ़सा: द लॉयन किंग' लगी हुई है। इस फिल्म ने अबतक 78 करोड़ कमाई कर ली है। फिल्म की चौथे दिन की कमाई 5.5 करोड़ थी, इस हिसाब से बेबी जॉन चौथे दिन की कमाई में मुफ़सा का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article