बॉक्स ऑफिस

Baby John Box Office Collection Day 3: पुष्पा 2 से आधी कमाई भी नहीं कर पाई बेबी जॉन, मेकर्स को याद आई नानी

Baby John Box Office Collection Day 3:वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए हैं। अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। मूवी के तीसरे दिन का कलेक्शन भी काफी कम रहा है। यहां इसपर नजर डालते हैं।

Image

Baby John Box Office Collection Day 3

Baby John Box Office Collection Day 3: वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन (Baby John) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही बुरी तरह पिट गई है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, सिनेमाघरों में तीन दिनों के बाद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 19.65 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। बेबी जॉन को पुष्पा 2 और मुफासा से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ये दोनों वरुण धवन की फिल्म से ज्यादा पैसा कमा छाप रही हैं। वरुण धवन बैक टू बैक एक और फ्लॉप फिल्म की ओर बढ़ रहे हैं। यहां मूवी के तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'बेशक दूसरी औरतें मुझे आकर्षिक करती हों..' श्रीदेवी की मौत के सालों बाद बोनी कपूर ने दिया ऐसा बयान, हैरान रह गए लोग

पुष्पा 2 के आगे टिक नहीं पा रही बेबी जॉन

पुष्पा 2 ने 20 दिनों से अधिक समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया लेकिन अभी भी वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म बेबी जॉन से अधिक पैसा कमा रही है। पुष्पा 2 ने 23वें दिन, हिंदी में 6.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बेबी जॉन, सिर्फ 3.65 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी। कई भाषाओं में रिलीज हुई मुफासा ने आठवें दिन भी सिनेमाघरों में 6.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। बेबी जॉन के शो की ऑक्यूपेंसी भी लगातार गिरती जा रही है। दिल्ली में 10 प्रतिशत वहीं मुंबई में लगभग 14 प्रतिशत देखने को मिली है।

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म जुड़वा 2 के बाद से वरुण को सिनेमाघरों में कोई सिंगल हिट नहीं मिली है। बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन का खराब प्रदर्शन, मेकर्स के लिए एक बड़ी चिंता बनता जा रहा है। फिल्म बेबी जॉन भी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर साबित होने की ओर बढ़ रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article