बॉक्स ऑफिस

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3: प्रभास स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, आंकड़े देख मेकर्स की बढ़ी चिंता

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3: एसएस राजामौली ने प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' (Baahubali The Epic) को री-रिलीज कर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया। यह मूवी री-रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी है। आइए देखें इस मूवी का तीन दिन का कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Pic Credit: X

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3: मशहूर निर्माता निर्देशन एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' (Baahubali The Epic) को निर्माताओं ने एक बार फिर री-रिलीज किया है। मेकर्स ने इस मूवी को 10 साल पूरा होने के बाद दर्शकों के लिए एक बार फिर रिलीज किया। इस मूवी का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 2017 में। दोनों की पार्ट्स को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में अब 10 साल री-रिलीज हुई 'बहुबली: द एपिक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मूवी तीन दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।

तीन दिनों में 'बाहुबली: द एपिक' का दिखा जलवा

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस मूवी ने पहले दिन 9.65 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद पहले दो दिनों और पेड प्रीव्यू के बाद 'बाहुबली: द एपिक' का कलेक्शन 17.80 करोड़ रुपये रहा था। पहले वीकेंड में इस मूवी की टोटल कमाई 23.95 करोड़ रुपये हो गई है।

'बाहुबली: द एपिक' की बात करें तो इस मूवी का री-एडिटेड वर्जन दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस मूवी में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। मेकर्स को खुशी है कि 10 साल बाद री-रिलीज करने के बाद भी दर्शकों का 'बाहुबली' के लिए प्यार कहीं से भी कम होता नहीं दिखाई दे रहा है।

'बाहुबली: द एपिक' के री-रिलीज होने के बाद आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' को घरेलू बॉक्स पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article