बॉक्स ऑफिस

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Advance Booking: इमरान हाशमी ने सनी देओल की नाक में किया दम, देखें रिपोर्ट

इस वीकेंड सिनेमाघरों में सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी ने बाजी मार ली है।

Image

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Advance Booking: इमरान हाशमी ने सनी देओल की नाक में किया दम, देखें रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • 14 अगस्त को रिलीज होगी आवारापन 2 और बंटवारा 1947
  • दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
  • बंटवारा 1947 पर भारी पड़ रही है आवारापन 2

सनी देओल और इमरान हाशमी अपनी-अपनी फिल्मों के साथ इस वीकेंड सिनेमाघरों में एंट्री मारेंगे, जिसके लिए सभी दर्शक एक्साइटेड हैं। जहां सनी देओल की बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है तो वहीं इमरान हाशमी अपनी मूवी आवारापन 2 लाने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने इनकी एंडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने बाजी मार दी है और सनी पाजी की बंटवारा 1947 को पछाड़ दिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की Udta Teer 9 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट वेबसाइट Sacnilk द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बंटवारा 1947 ने पहले दिन 2.74 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसमें ब्लॉक सीट्स का आंकड़ा नहीं जोड़ा गया है। इसके दूसरी तरफ फिल्म आवारापन 2 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के दरिए 8.7 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। दोनों फिल्मों के आंकड़े देखकर साफ-साफ कहा जा सकता है कि आवारापन 2 ने पहले दिन बड़ी छलांग लगाई है, जिसे पार करना बंटवारा 1947 के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स

Sunny Deol के फैंस रिलीज के बाद दिखा सकते हैं दम

यहां ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि सनी देओल के फैंस गांव और छोटे शहरों में बसते हैं। वहां पर एडवांस बुकिंग कराना मुश्किल होता है। हम सभी ने देखा था कि जब गदर 2 और जाट रिलीज हुई थीं तब गांव के दर्शक ट्रैक्टर्स से सिनेमाघर पहुंचे थे। लाहौर 1947 भी गदर 2 और बॉर्डर 2 के जॉनर की मूवी है, जिस कारण ये संभव हो सकता है कि जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आए तो आवारापन 2 पानी मांग जाए। अगर ऐसा होता है कि आवारापन 2 के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article